फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिक दूरी के थाने में गांव शामिल करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अधिक दूरी के थाने में गांव शामिल करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पटहेरवा थाने से महज पांच किमी दूर है गांव, नए थाने से 10 किमी की दूरी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र से पांच सौ मीटर स्थित अमवा महंथ गांव को 10 किलोमीटर दूर नव निर्मित थाना चौरा खास में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि गांव को पटहेरवा में ही रखे जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया था, लेकिन गांव को चौराखास थाना में शामिल कर लिया गया। इससे यहां के लोगों को काफी परेशानी होगी।
अमवा महंथ गांव के सेवक लाल शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, जवाहर प्रसाद, नरेश शर्मा, मोती लाल यादव, संजीव यादव, दर्शन कुशवाहा, नसरुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, राजनीत प्रजापति, नीतीश यादव, मोहित शर्मा, बु्द्ध यादव, धनेश कुशवाहा, रवि शर्मा, चन्द्र कुशवाहा, नूर आलम अंसारी, विजय कुशवाहा, रमायन राय, दर्शन कुशवाहा और विजय यादव सहित अन्य लोगों ने बुधवार को फाजिलनगर समउर मार्ग पर गांव के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि अमवा महंथ पटहेरवा से सटे पांच सौ मीटर की दूूरी पर है। इससे किसी भी समस्या के समाधान के लिए यहां जल्दी पहुंचा जा सकता है, लेकिन गांव को 10 किमी दूर स्थित चौराखास थाना में शामिल कर लिया गया है। वहां पहुंचने में भी अधिक समय लग जाता है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को पत्रक पहले भी दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इसके बाद आईजीआरएस के तहत भी गांव को पटहेरवा में ही रखे जाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें