फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एप्रोच मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। पुरैना घाट पुल का एप्रोच छह माह पूर्व ही धंसा गया है। इसकी अभी तक मरम्मत नहीं हुई। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। टेंडर हुए दो माह हो गये अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

विकास खंड फाजिलनगर क्षेत्र के पुरैना घाट के घाघी नदी पर ग्रामीणों को आवागमन सुविधा के लिए पुल की निर्माण कराया गया था। पुल निर्माण के बाद एप्रोच भी बना, लेकिन मानक विहीन कार्य होने के कारण एप्रोच धंस गया है जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। जिला मुख्यालय के साथ तहसील मुख्यालय जाने के लिए 15 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। यह पुल फाजिलनगर विधानसभा और कसया विधानसभा के 50 से अधिक गावों को जोड़ता है। नाराज लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। महेन्द्र कुशवाहा, एडवोकेट रामप्रताप राव, तपेश्वर भगत, पौहारी यादव, लोहा सिंह, राधाकिशुन, जनार्दन कुशवाहा आदि लोगों का कहना है की गन्ने की फसल मिल पर गिराने जाने के लिए बीस किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर किसी तरह से फसल मिल पर ले जाई गई। अभी तक एप्रोच नहीं बना बरसात का मौसम आने वाला है जिसको लेकर लोगों में डर बना हुआ है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही पुल का एप्रोच बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें