फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्रामीणों ने पकड़े आयरन डस्ट लदे दो ओवरलोड ट्रक, पुलिस को सौंपे

Mon, 01 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- झारखंड से महराजगंज जा रहे थे ट्रक, सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर तौल में क्षमता से दोगुना मिला वजन
विज्ञापन

- सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, खान अधिकारी और तहसीलदार ने की कार्रवाई


सलेमगढ़। बिहार की ओर से आ रहे अवैध और ओवरलोड आयरन डस्ट लदे दो ट्रकों को बीते शनिवार की रात तमकुहीराज क्षेत्र के ग्रामीणों ने सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। सूचना पर देर रात पहुंचे जिला खनन अधिकारी, तहसीलदार और बहादुरपुर चौकी प्रभारी ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। टोल प्लाजा के धर्मकांटे पर जब दोनों ट्रकों का वजन कराया गया तो उनका भार क्षमता से करीब दोगुना 94.79 टन और 94.73 टन पाए गए। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि, झारखंड के नोआमुंडी से महराजगंज जा रहे दोनों ट्रक जैसे ही बिहार की सीमा पार कर कुशीनगर के सलेमगढ़ टोल प्लाजा से आगे बढ़े, वैसे ही तमकुहीराज के बसडिला बुजुर्ग टड़वा के ग्रामीणों ने उन्हें पश्चिमी कैंटीन के पास रोक लिया। सूचना पर आई 112 नंबर की पुलिस ने तमकुहीराज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन तमकुहीराज पुलिस ने क्षेत्र को तरयासुजान थाना क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के इस ढुलमुल रवैये के बीच ग्रामीण मौके पर डटे रहे। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह, तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार और बहादुरपुर चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह देर रात मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने दोनों ट्रकों का सलेमगढ़ टोल प्लाजा के धर्मकांटे पर तौल कराया। इसमें एक ट्रक का वजन 94 टन 790 किलोग्राम और दूसरे का 94 टन 730 किलोग्राम पाया गया।
अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को सीज कर दिया। वहीं, ट्रकों के चालक आशीष यादव निवासी मनार, थाना हजारीबाग, झारखंड और दामोदर कुमार निवासी गोड़ीया, थाना राजपछर चतरा, झारखंड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रकों के परिवहन प्रपत्रों व कागजातों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तहसीलदार बोले, वैध प्रपत्र वाले वाहन नहीं रोके जाएंगे
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और टोल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-28 पर वाहनों के लिए अधिकतम 55 टन वजन ही निर्धारित है, लेकिन प्रशासन और टोल कर्मियों की मिलीभगत से बेधड़क ओवरलोड वाहनों का परिवहन हो रहा है। टोल प्लाजा पर बिना वजन कराए ही इन भारी वाहनों को निकाल दिया जाता है, जबकि स्थानीय लोगों के वैध वाहनों को बेवजह परेशान किया जाता है। इस संबंध में तहसीलदार महेश कुमार ने गुस्साए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी वैध प्रपत्र वाले वाहन को नहीं रोका जाएगा, लेकिन अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें