फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकबंदी के बाद कब्जा नहीं मिलने पर ग्रामीण नाराज

Wed, 11 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सिरसिया दीक्षित गांव में चकबंदी प्रक्रिया होने के नौ दिन बाद भी लोगों को कब्जा परिवर्तन नहीं करवाया जा सका है। मंगलवार को धरना देने जा रहे लोगों को किसी तरह ग्राम प्रधान सुनील दीक्षित ने समझा-बुझाकर मनाया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद एसओसी संतोष कुमार की तरफ से गठित कमेटी में शामिल अधिकारी कर्मचारी एक साथ सिरसिया दीक्षित गांव नहीं पहुंचे। किसान नौ दिनों से गांव के किसान कुदाल लेकर कब्जा परिवर्तन करवाने के चिलचिलाती धूप में जा रहे हैं और रोज कर्मचारियों की लापरवाही व अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी न बरतने के कारण बैंरग खाली लौट जा रहे हैं। मंगलवार को मात्र एक लेखपाल एक कानूनगो आए थे और नापी करने में असमर्थता जताई जिससे गांव के सभी जिम्मेदार किसान लापरवाही का आरोप लगाकर गुस्सा गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें