फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महुअवा में प्रदर्शन करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा गांव में शनिवार को दिनभर हुई बारिश के बाद गांव में जलजमाव की स्थिति को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन किए। उन्होंने हाइवे किनारे से जलनिकासी बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

महुअवा गांव में संतोष गुप्ता, टुनटुन, हरि चौहान, गणेश मद्धेशिया सहित काफी संख्या में लोगों ने जल निकासी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि हाइवे किनारे से जलनिकासी हो जाता था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा घर बनवा लिए जाने से जलनिकासी प्रभावित हो गया है। लोगों का कहना था कि शनिवार को लगातार हुई बारिश से ग्रामीणों को समस्या उत्पन्न हो गई है।जल निकासी को लेकर इन लोगों ने प्रदर्शन करते हुए समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें