फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैती मुसहरी के पंचायत भवन में भूसा रखने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्र के कई ग्राम सचिवालयों की स्थिति दयनीय
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र के कई ग्राम सचिवालयों की स्थिति दयनीय है। उनकी देखरेख न होने की वजह से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। चैती मुसहरी के ग्राम सचिवालय में तो भूसा रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है।
शासन का निर्देश है कि ग्राम सचिवालयों में सचिव बैठेंगे और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे। लेकिन स्थिति यह है कि इन भवनों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। चैती मुसहरी गांव में स्थित सचिवालय में एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बलवंत यादव, गेना पटेल, वीरेंद्र यादव सहित कई लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से इसमें भूसा रखा गया है। उनका आरोप है कि यहां कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं आता है जिससे यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि कई बार कहा गया, लेकिन अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति उसे खाली नहीं कर रहा है। विशुनपुरा के बीडीओ आनंद प्रकाश ने कहा है कि एडीओ पंचायत को नोटिस दिया गया है कि एक-दो दिन में जांच कर आख्या दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें