फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्यपाल को मांग पत्र सौंपेंगे ग्राम प्रधान

Sun, 26 Apr 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। ब्लॉक सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें 20 मई को लखनऊ जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की बनी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि 2026 में प्रधानोंं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सरकार को चाहिए कि चुनाव कराए। यदि चुनाव किसी वजह से नहीं हो पाता है तो ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए। इसके लिए प्रधान संघ की अगुवाई में 20 मई को लखनऊ जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने अधिक से अधिक प्रधानों को लखनऊ पहुंचने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मौर्य, राजेश राव, आखिलेश मौर्या आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रंजीत प्रसाद, घनश्याम कुशवाहा, गिरजेश कुशवाहा, पवन यादव, अनिल कुशवाहा, पंकज चौरसिया, राधेश्याम यादव, रामदेव प्रसाद, बलिराम कुशवाहा, महफूज खान, रामअवध यादव, हरेंद्र यादव, अब्दुल सहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें