कप्तानगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रधानों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
ग्राम सभा भड़सर नरायन के ग्राम प्रधान श्यामदेव राजभर के नेतृत्व में मंत्री से मिले ग्राम प्रधानों ने उन्हें बताया कि डेढ़ साल से मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया है। कुछ समय पहले मात्र 37 प्रतिशत का ही भुगतान किया गया है। भुगतान नहीं होने से वेंडरों के बकाये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते ग्राम प्रधान मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अगर भुगतान की स्थिति ऐसी ही रही तो सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना मुश्किल होगा और विकास की मुख्य धारा से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने में भी कठिनाई होगी। इस दौरान राजू पासवान, राजेंद्र सिंह, गौतम सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, चंद्रिका गौड़, शुभम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।