फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनरेगा बकाया भुगतान को लेकर प्रधानों ने सीडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मनरेगा की बकाया धनराशि का भुगतान न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को सीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चलने की बात कहकर प्रधानों को विकास सभागार में प्रतीक्षा करने को कहा। काफी देर इंतजार के बाद भी सीडीओ से मुलाकात नहीं हो पाई। सीडीओ बिना प्रधानों से मिले एक बैठक में चली गईं। इससे नाराज ग्राम प्रधान प्रदर्शन किए और धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक यह धरना चला। बाद में सीडीओ धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने प्रधानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रधानों ने मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत ग्राम निधि की पत्रावलियों पर मजदूरी भुगतान के दबाव को खत्म करने की भी मांग की। उन्होंने दो वित्तीय वर्षों की बकाया धनराशि के भुगतान को लेकर नाराजगी जताई। प्रधानों ने अपनी समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की अपेक्षा की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पंकज मल्ल, बबलू कुशवाहा, उमाशंकर मिश्रा, लल्लन गुप्ता, सुनील दीक्षित, उपेंद्र पटेल, हरेश गौड़, इसरार अहमद, संजय चौरसिया, अनिल प्रजापति, राजेश सिंह, शत्रुघन सिंह सहित कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें