फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रधान पर गलत तरीके से भुगतान का आरोप

Thu, 16 May 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के बंजारी पट्टी निवासी युवक ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धन अपने परिजनों की फर्म के नाम पर भुगतान कराने की शिकायत की है। हालांकि, ग्राम प्रधान आरोप को निराधार बताया है। बंजारी पट्टी निवासी अंकित तिवारी ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम प्रधान की तरफ से ग्राम पंचायत के धन को अपने सगे संबंधियों के नाम पर बनी फर्म को भुगतान कराया गया है। यह नियम विरुद्ध है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान कुद्दुस अंसारी ने बताया कि उनपर लगे आरोप पूरी तरह निराधार व राजनीति से प्रेरित हैं। संवाद
विज्ञापन


0

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

तमकुहीराज। पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। तमकुहीराज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को आरोपी अगवा कर लिया था। किशोरी के मां की तरफ तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के साथ किशोरी से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें