संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रौनियार समाज की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा कर नगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें विजय रौनियार को सेवरही नगर अध्यक्ष और शुकदेव रौनियार को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा अखिलेश प्रताप रौनियार व संजय रौनियार को उपाध्यक्ष, नागेंद्र रौनियार को मंत्री, जयप्रकाश रौनियार को कोषाध्यक्ष, गौतम रौनियार को संगठन मंत्री, भरत रौनियार को व्यवस्थापक और सुनील रौनियार को सूचना मंत्री चुना गया। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ सदस्य काशीनाथ रौनियार, राधेबाबू, वासुदेव रौनियार को संरक्षक बनाया गया है।
इस दौरान केदार रौनियार, शिवजी रौनियार, बैकुंठनाथ रौनियार, कन्हैया रौनियार, अशोक रौनियार, नरेश रौनियार, भोला रौनियार, पशुपति रौनियार, विनोद रौनियार आदि मौजूद रहे।