फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी, वाल्मीकिनगर बैराज पर लगी स्कैनर मशीन

Sat, 10 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बिहार बार्डर के जंगल नौगांवा में वाहन की जांच करती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। भारत-पाकिस्तान के बीच वर्तमान हालात को देखते हुए जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बिहार को जोड़ने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा के साथ यूपी बिहार सीमा पर कड़ाई से जांच की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों के सामानों की स्कैनर से जांच किया जा रहा था। नेपाल सीमा के गंडक नदी के वाल्मीकिनगर बैराज पर एसएसबी की ओर से स्कैनर मशीन लगा दिया गया है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मंगलवार की रात से चल रही कार्रवाई को लेकर इंडो-नेपाल सीमा नजदीक होने और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई। गोपालगंज और पश्चिम चंपारण से जुड़ने वाली सीमा पर पुलिस की विशेष चौकसी रही।हालांकि आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई के लोगों में खुशी का माहौल है, लेकिन बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हमले के बाद लोगों में भारतीय सेना के पराक्रम की चाहुंओर चर्चा रही। वहीं एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बार्डर की पुलिस चौकियों और थानों को 24 घंटे अलर्ट के मोड में रहने का निर्देश दिया है। जिले के पर्यटन स्थल पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पडरौना, तरयासुजान, तमकुहीराज, सेवरही, बरवापट्टी, विशुनपुरा, चौरा खास आदि सीमावर्ती थानों की पुलिस गश्त बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट हैं सोशल मीडिया से लेकर गांव मोहल्लों में होने वाले एक-एक गतिविधियों पर नजर रख रही है। जिले के धार्मिक स्थल थाई मंदिर, महाबोधि मंदिर, कप्तानगंज जंक्शन समेत सभी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। आसपास इंडो नेपाल सीमा और अंतरराज्यीय सीमा होने के कारण भी पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट विशेष सतर्कता बरत रही है। बृहस्पतिवार को पश्चिमी चंपारण के डीएम व बगहा एसपी सुशांत सरोज वाल्मीकि नगर के बार्डर पर पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया। नेपाल जाने व आने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने के बाद अब स्कैनर लगा दिया गया है। आने जाने वाले लोगों के बैग व सामानों को मशीन के अंदर से गुजारा जा रहा है तथा जवान पूरी मुश्तैदी से निरीक्षण कर रहे हैं। वाहनों का भी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नेपाल व बिहार जाने व आने के लिए खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी के रास्ते एन एच 727 का प्रयोग होता है। इस रास्ते कुशीनगर सहित महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर सहित प्रदेश व देश के अन्य हिस्से तक पहुंचा जा सकता हैं। खडडा थाने की सालिकपुर पुलिस चौकी के जवान व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पिकेट के जवान तत्परता से जांच कर रहे हैं और आने जाने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। हांलाकि अभी तक कोई संदिग्ध या अवैध सामग्री नहीं मिला है। हनुमानगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बिहार व नेपाल की सीमा नजदीक होने के चलते सघनता से जांच चल रही है।
विज्ञापन

प्रधान और सभासद से ली जा रही जानकारी
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बगहा के इंडो नेपाल-बॉर्डर वाल्मिकीनगर स्थित सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। भारत और नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है। इसके लिए अलग से विशेष चौकी बनाया गया है। सुरक्षाबलों की तरफ से यात्रियों के सामानों की जांच भी विशेष मशीनों की मदद से की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को समय रहते पकड़ा जा सके। एसएसबी के अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निगरानी रखी जा रही है। संदेह होने पर लोगों के गांव के प्रधान या सभासद से फोन कर जानकारी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें