फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वियतनाम के श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा

Wed, 10 Jun 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में मंगलवार को वियतनाम के 18 सदस्यीय दल ने महात्मा बुद्ध की की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन कर मानव कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि और आपसी सद्भाव की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और चीवर चढ़ाकर बौद्ध मंत्रों का जाप किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। वियतनामी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर भगवान बुद्ध के उपदेशों को स्मरण किया।
बौद्ध भिक्षु भंते अशोक ने सभी श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने तथागत बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और कुशीनगर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भंते अशोक ने बताया कि कुशीनगर वह पावन भूमि है जहां महात्मा बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें