फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वियतनामी बौद्ध भिक्षु का पासपोर्ट गायब, पर्यटन पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर भ्रमण के लिए आए एक वियतनामी बौद्ध भिक्षु का पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज गायब हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित भिक्षु ने पर्यटन थाने पहुंचकर तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वियतनामी बौद्ध भिक्षु नगुएन तुआन दींह बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे सारनाथ वाराणसी से कुशीनगर पहुंचे। वह महापरिनिर्वाण मंदिर के सामने फुटपाथ पर रात में विश्राम किए और शुक्रवार सुबह उठने के बाद वह बुद्धनगरी स्थित एक दुकान पर सिम कार्ड लेने पहुंचे। इस दौरान जब दुकानदार ने पहचान पत्र मांगा तो उन्होंने अपने बैग की जांच की, जिसमें रखा पासपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात गायब मिले।
दस्तावेज गायब होने की जानकारी मिलने पर भिक्षु परेशान हो गए और तत्काल कुशीनगर पर्यटन थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पासपोर्ट गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पर्यटन एसओ शरद भारती ने बताया कि वियतनामी बौद्ध भिक्षु की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें