फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए रकम लेने का वीडियो वायरल

Fri, 18 Oct 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा । खतौनी में नाम दर्ज करने के नाम पर खड्डा तहसील के एक कंप्यूटर ऑपरेटर के किसानों से रुपये वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत एक्स पर भी की है। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

खड्डा तहसील में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को एक किसान का आदेश होने के बाद भी खतौनी में नाम दर्ज नहीं कर रहा था। इससे किसान परेशान हो गया था। किसान से कंप्यूटर ऑपरेटर इसके एवज में रुपये ले रहा है। रुपये देने और खतौनी में नाम दर्ज कराने की पूरी बात किसान ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया है और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। तहसीलदार खड्डा महेश कुमार का कहना है बताया कि मामला संज्ञान में है इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें