तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी का एक पोस्ट बृहस्पतिवार को तेजी से वायरल होने लगा। पोस्ट वायरल होने की जानकारी के बाद सक्रिय हुई थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइन्दी बरियारपुर निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट को वायरल कर दिया। इससे माहौल और गरम हो गया। इसके बाद तमकुहीराज पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शान अली निवासी कोइन्दी बरियारपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक शान अली पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।