फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक को रोककर चालक से मारपीट का वीडियो वायरल

Wed, 10 Jul 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार सवार कुछ मनबढ़ युवक एक ट्रक को रोककर चालक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। किसी तरह चालक उनके चंगुल से निकलकर भागने में सफल रहा। इसके बाद युवक केबिन में घुसकर किसी को निकालकर लाठी डंडे से पिटाई कर शीशा आदि तोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। इस दौरान फोरलेन के दक्षिणी लेन पर यातायात प्रभावित होता है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। फाजिलनगर कस्बे के ओवरब्रिज का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब पांच मिनट के वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि यह एक लूट की घटना है, जो रविवार की रात नौ बजे की है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक कार में सवार कुछ युवक ट्रक को ओवरटेक करते हुए गाडी ट्रक के आगे खड़ी कर दे रहे हैं। इसके बाद उसमें बैठे चालक को गाड़ी के केबिन से उतारकर बुरी तरह मारने-पीटने लगते हैं। इस बीच वह किसी तरह बचकर भागने लगता है। केबिन के दूसरे तरफ बैठे व्यक्ति को केबिन से खींचकर मनबढ़ों ने पिटाई की।
घटनास्थल फाजिलनगर पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। करीब 10 मिनट तक युवक खुलेआम इस घटना को अंजाम देते हैं, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। काफी देर बाद पुलिस आती है और ट्रक तथा चालक को चौकी पर लाती है। सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक भी पकड़े जाते हैं, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के पुलिस उन्हें छोड़ दी है। वहां मौके पर मौजूद लोग इस घटना से नाराजगी जताते दिख रहे है।
विज्ञापन

कस्बे व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानन्द गुप्ता, महामंत्री व्यास सिंह तथा पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने विरोध जताते हुए कार्रवाई नहीं होने की दशा में एसपी से घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग करने की बात भी कही है। उन लोगों का मानना है कि सरेआम अराजकता फैलाने वालों को छोड़ देना ठीक नहीं है। इस संबंध में चौकी प्रभारी रवि भूषण राय ने बताया कि यह ओवरटेक का मामला है। चालक और ट्रक को चौकी पर लाया गया था, लेकिन चालक ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें