मंसाछापर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का टूटा भवन।
- फोटो : KUSHINAGAR
ढाई वर्ष से एक कमरे में चल रहा पशु चिकित्सालय
जटहां बाजार (पडरौना)। असफरों की उदासीनता से राजकीय पशु चिकित्सालय भवन की मरम्मत ढाई वर्ष में नहीं हो सकी है। इसके चलते पशु अस्पताल एक कमरे चल रहा है।
मंसाछापर बाजार स्थित विशुनपुरा ब्लॉक के पीछे राजकीय पशु चिकित्सालय है। भवन की मरम्मत के लिए छत को तोड़वाकर ब्लॉक परिसर में स्थित एक कमरे में पशु चिकित्सालय का संचालन होने लगा। पशु चिकित्सालय भवन की मरम्मत के लिए क्षेत्र पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाया गया, लेकिन तत्कालीन बीडीओ समेत किसी ने रुचि नहीं ली। भवन की छत को तोड़वा दिया गया। तब से लेकर दो बीडीओ बदल गए, लेकिन स्थिति जस की तस है। पशु चिकित्सालय पर प्रतिदिन काफी संख्या में पशुपालक आते हैं, लेकिन उनके बैठने की जगह नहीं है। पशु चिकित्सालय के कर्मचारी गुलाब प्रसाद ने बताया कि बीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। किसी तरह कार्य चल रहा है। बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि उनके कार्यकाल के पहले का मामला है। फाइल को देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।