पडरौना। सहालग के चलते इन दिनों बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क किनारे ही बेतरतीब वाहन खड़ी कर दे रहे हैं। इसके चलते शहर की मुख्य सड़कों पर हर दिन जाम लग रहा है, इससे राहगीरों को अवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
बीते एक नवंबर से यातायात पुलिस की तरफ से यातायात माह चल रहा है। इस माह में यातायात पुलिस की तरफ से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है।
इसके चलते शहर में आए लोग बेखौफ होकर यातायात नियमों का पालन करन रहे हैं। सहालग के चलते बाजार में खरीदारी करने आए लोगों सड़क किनारे ही अपनी बाइक खड़ी कर खरीदारी करने लग रहे हैं। सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने के चलते हर दिन लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन बाजार और धर्मशाला रोड किनारे खुली दुकानों पर सहालग के अलावा लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी सामानों की दुकानें हैं।
इसके चलते इन मार्गों पर सुबह करीब 10 बजे के बाद रात करीब सात बजे तक लोगों को आवागमन रहता है। शहर के कुछ ही व्यापारी अपनी प्रतिष्ठान के पास पार्किंग बनाए हैं, शेष प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने आए लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही वाहन कर खरीदारी करते हैं। लोग जल्दी खरीदारी करने के चक्कर में अपने वाहनों को सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ी करते हैं, जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है।
इस संबंध में टीआई सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यातायात माह के तहत जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जा रही है। लोगों को भी स्वयं यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।