फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के कोठीभार थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी जितेन्द्र साहनी और कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर थानाक्षेत्र के सिसवा मठिया निवासी कलीम अंसारी के रूप में की गई। एसपी केशव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वह कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज और बिहार के विभिन्न सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल और अन्य जगहों पर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र साहनी का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 19 मामले दर्ज हैं। वहीं कलीम अंसारी के विरुद्ध भी पूर्व में कई आपराधिक केस पंजीकृत हैं। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें