संवाद न्यूज एजेंसी
मेहदीगंज। कप्तानगंज एसडीएम ने सोमवार की शाम रामकोला नगर पंचायत में बिना अनुमति के चल रहे प्रचार वाहन को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने वाहन लगे डीजे और स्पीकर को जप्त कर पुलिस को सौंप दिया।
एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि रामकोला कस्बा में सोमवार की शाम बिना अनुमित के संचालित एक प्रचार वाहन को पकड़ा गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए वाहन पर लदे डीजे ओर स्पीकर को जप्त कर रामकोला एसओ अखिलेश सिंह को सौंप दिया गया है। उन्होंने चेताया कि बिना अनुमति के प्रचार वाहन पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।