फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंचायतों के मजबूत होने से लोकतंत्र को मिली मजबूती

Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। एसबीएमपीजी कॉलेज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को पंचायती राज दिवस मनाया गया। इसमें पंचायती राज अधिनियम और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों के मजबूत होने से लोकतंत्र मजबूत होगा।
मुख्य अतिथि डॉ. सुकेश पांडेय ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था प्राचीन भारत की पहचान रही है। देश में लोकतंत्र की जड़ें गहरी हैं। इसमें पंचायत चुनावों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसके जरिए गांव के लोगों को कई महत्त्वपूर्ण अधिकार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को डॉ. पंकज चौरसिया, डॉ. बच्चा प्रसाद, डॉ.गोपाल पांडेय, डॉ. शाश्वत चंदेल, रवि प्रकाश, देवेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरिजेश मिश्रा ने किया। अंत में आयोजक राजेश कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें