फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा में गाड़ीे ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के पकवाइनार के पास एनएच-28 पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा हेतिमपुर से सवारियों को लेकर कसया की ओर जा रहा था। पकवाइनार के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में मुकेश यादव (28) निवासी खेदनी, शिव कुमार राय (38) निवासी भैंसहा टोला, आदित्य सिंह (18) निवासी पैकौली, जिला देवरिया, लक्ष्मण सिंह (35) निवासी हेतिमपुर रमौली, शकीना खातून (30) निवासी अहिरौली और उपेंद्र कुमार (40) निवासी मुंडेरा, जिला देवरिया घायल हो गए।
सूचना पर कुशीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश यादव, शिव कुमार राय और आदित्य सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिव कुमार राय की मौत हो गई। कसया थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें