पडरौना। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगें पूरी कराने के लिए विकास भवन परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन भी सीडीओ को दिया।
संगठन के अध्यक्ष भूप नारायण राव की अगुवाई में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। यहां तीन सूत्री मांगें पूरी मांगें पूरी कराने के लिए सुबह करीब 11 बजे धरने पर बैठ गए। इनमें ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट की बजाय स्नातक करने और कंप्यूटर कोर्स सीसीसी प्रमाण पत्र की जगह ओ लेवल प्रमाण पत्र करने आदि संबंधी मांगें शामिल हैं।
धरना देने वालों में संयोजक लल्लन यादव, शैलेंद्र कुमार मल्ल, विनोद कुमार दूबे, हिरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, विरेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद कुंवर, तैमूर अंसारी, अखिलेश सिंह, मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, उषा कुशवाहा, सरिता गुप्ता, नीरज चतुर्वेदी, अमरनाथ प्रजापति, आशीष दीक्षित, रामअशीष, वकील यादव, अशोक सिंह, अजीत प्रसाद, शंभूनाथ, संदीप श्रीवास्तव, पारस, पवन राव, संतोष व राजकिशोर आदि शामिल थे।