बनकटा बाजार। प्राथमिक विद्यालय नाथपट्टी परिसर में बृहस्पतिवार को नवारंभ उत्सव मनाया गया। विद्यालय में विविध कार्यक्रम हुए। फाजिलनगर बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने कहा कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में विकसित किया गया है। यहां तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी। नवारंभ उत्सव के दौरान नामांकित बच्चों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर उन्हें गीत-संगीत व खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक छोटेलाल कुशवाहा, ग्राम प्रधान संजय चौरसिया, विनोद सिंह कुशवाहा, प्रहलाद प्रसाद, राकेश कुमार यादव, उर्मिला यादव, मीना चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद