मंगलवार को सुबह नगर के जूनियर हाईस्कूल से बंदे मातरम रथ यात्रा प्रारंभ की गई। डीएम शम्भु कुमार ने भजन गायक अनीष सोनी को तिरंगा झंडा देकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. अरुण गौतम, डॉ. वीके सिंह, डॉ. एनबी राय, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव, मोंटी, प्रिंस तिवारी, डॉ. संतोष श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।
यह रथ यात्रा देर शाम खड्डा कस्बे में पहुंची, जहां कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अजय जायसवाल, विनोद उपाध्याय, रतन मद्धेशिया आदि ने अपने पार्टी कार्यालय पर रथ यात्रा का स्वागत किया। सुभाष चौक पहुंचने पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय, कुमोद शर्मा, मोहर्रम अंसारी, सपा के मुन्ना राजभर, संजय यादव, वशिष्ठ मणि ने स्वागत किया।
सिनेमाहाल रोड पर मारवाड़ी युवा मंच के संजय अग्रवाल, पवन गोयल, सुमित तुलस्यान, सूरज पोद्दार, प्रवीण डालमिया ने वंदेमारतम रथ यात्रा का स्वागत किया।