फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्गम पहाड़ियों और सोनहा नदी के पार स्थित है वाल्मीकि आश्रम

विज्ञापन
वाल्मीकि आश्रम का दृश्य । सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल के त्रिवेणी संगम के निकट स्थित वाल्मीकि आश्रम प्राकृतिक सुंदरता, दुर्गम रास्तों और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और नेपाल के चितवन क्षेत्र के बीच स्थित इस आश्रम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को जंगल के कच्चे रास्तों से गुजरने के बाद पहाड़ी सोनहा नदी पैदल पार करनी पड़ती है। इसके बाद ऊंची पहाड़ियों पर चढ़कर आश्रम पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

दुर्गम रास्तों के बावजूद रामायण से जुड़ी मान्यताओं के कारण यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं। नेपाल की सीमा में स्थित यह क्षेत्र घने जंगलों, पहाड़ियों और प्राकृतिक संपदा से घिरा है।
आश्रम जाने के लिए लोग वाल्मीकिनगर पहुंचते हैं। वहां से जंगल के बीच बने कच्चे रास्ते से होकर नदी तक पहुंचना पड़ता है। रास्ते में एसएसबी का शिविर है, जहां सुरक्षा जांच के बाद आगे जाने की अनुमति मिलती है। इसके बाद सोनहा नदी पार कर पहाड़ी रास्ते से आश्रम तक पहुंचा जाता है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता ने अपने जीवन के अंतिम समय में इसी आश्रम में आश्रय लिया था। लोककथाओं में इसी स्थान पर उनके धरती में समा जाने का प्रसंग भी जुड़ा है। आश्रम परिसर में माता सीता की प्रतिमा स्थापित है। यहां एक सिलबट्टा भी है, जिसके बारे में मान्यता है कि माता सीता इसका इस्तेमाल करती थीं। महर्षि वाल्मीकि की तपस्या और लव-कुश के बचपन से जुड़े स्थल भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें