फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जैविक खाद का उपयोग कर घटाएं लागत, बढ़ाएं पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैविक खाद का उपयोग कर घटाएं लागत, बढ़ाएं पैदावार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिंगहा गांव में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सहफसली खेती करने के साथ जैविक खाद का प्रयोग कर कम लागत में अधिक पैदावार का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

कृषि प्रसार अधिकारी भीमशंकर सिंह ने कहा कि जानकारी के अभाव में किसान जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग कर रहे हैं। किसान जैविक खाद का प्रयोग करें। यह फसल और मनुष्य दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्द्धक है। शरद कालीन गन्ना की फसल के साथ बकला और तोरी की खेती कर मुनाफा कमाया जा सकता है। इस दौरान शांतिश शाही, हेमंत श्रीवास्तव, संपूर्णानंद मिश्र, अभिषेक शाही, प्रद्युम्न तिवारी, मनोज राय, रामानंद राय, शंभू शाही, संतोष तिवारी, राघवेंद्र शाही, चंदन यादव, विरेंद्र यादव, अमरेंद्र शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें