उजारनाथ। इस समय गन्ने की फसल को शीर्ष भेदक किट से बचाव की व्यवस्था और नियमित गन्ने का निरीक्षण किसानों को करना चाहिए क्योंकि आर्द्रता व गर्मी के बाद ही इन दिन कीटों के प्रकोप गन्ने की फसल पर बढ़ जाती है। अमवा मंहत में किसानों को गन्ने की फसल की अधिक उपज लेने की विधि को समझते हुए गन्ना पर्यवेक्षक अजय कुमार राय व अब्दुल कलाम ने कही। उन्होंने कहा कि गन्ना सबसे ज्यादा रोगग्रस्त इसी समय कीटों के प्रभाव से होता है। तना छेदक कीट को नियंत्रित करने के लिए को राजन का प्रयोग गन्ने की फसल में करनी चाहिए। उन्होंने बताया गया कि गन्ने की फसल में शीर्ष भेदक रोग होने पर गन्ने की शीर्ष कली में यह किट घुस जाता है और गन्ने की कली को अंदर-अंदर सड़ा देता है। इससे गन्ने की वृद्धि रुकने के साथ गन्ना सुख जाता है। उन्होंने गन्ने के प्लाट ले जाकर किसानों को इसका निरीक्षण करने की विधि व तरीका बताया। इस दौरान किसान रमाशीष, देवेंद्र, शिवनाथ, राजेंद्र,वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।