फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में मंगलवार की देर रात को ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा निवासी 34 वर्षीय विनोद राम पडरौना की तरफ से बाइक से अपने घर जा रहे थे।अभी वह खिरकिया बाजार में पहुंचे थे कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। मौके पर बाइक सवार की मौत ही गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद युवक की पहचान किया। कोतवाल रवि राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। युवक के घर वालो को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें