फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा हंगामा

Thu, 19 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के पकवा इनार स्थित पीके इंटरनेशनल एंड ट्रेनिंग सेंटर पर बुधवार की दोपहर पहुंचे कई युवाओं ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवकों ने बताया कि पडरौना के बंधू छपरा निवासी सादिक व धुनवलिया निवासी राहुल पटेल से कतर भेजने के नाम पर संचालक ने 13-13 हजार रुपये की वसूली की है। आरोप है कि ट्रेनिंग सेंटर का संचालक फर्जी एग्रीमेंट पेपर भी दे रहा था। इसको लेकर युवकों ने रुपये वापस करने की मांग की। आरोप है कि संचालक युवकों से ही कहासुनी करने लगा। सूचना पर आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें