फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के फोरलेन से परसौनी (पांडेय बरदहां) होते हुए बिहार को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके निर्माण को लेकर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों ने चेताया कि यदि सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होगा तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि फाजिलनगर कस्बे के फोरलेन से जोकवा रजवाहा की पटरी से निकली यह सड़क बनकटा बाजार को जोड़ते हुए बिहार राज्य को जोड़ती है।
इस रास्ते के किनारे कई गांव बसे हैं। सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होने के अलावा कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगाें ने नाराजगी जताते हुए सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान बनवारी प्रसाद, भीमबली, रमेश गुप्ता, राजकुमार, फिरोज खान, उमेश गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें