फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उदित नारायण इंटर कॉलेज में हंगामा, चार नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान मंच पर चढ़ माइक छीनकर भड़काऊ भाषण देने के प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद इकबाल मंच पर चढ़ गया और शिक्षक से माइक छीनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के लिए भड़काऊ भाषण देने व उसका वीडियो बनाने का प्रयास करने लगा।
मंच पर मौजूद शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया वह हंगामा करने लगा। इसकी सूचना प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर आई कोतवाली पुलिस ने मौके से आरोपी मोहम्मद इकबाल व मोहम्मद रफीक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जबकि अन्य आरोपी पुलिस के पहुंचने पर हंगामे के बीच मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर चार नामजद सहित 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें से दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है,अन्य की तलाश जारी है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें