फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे से चार घंटे बंद रहा बालू घाट

Sat, 17 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के पगार मिश्रौली स्थित बालू घाट पर शनिवार की सुबह महराजगंज जिले के कोटिया गांव के कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। नाविकों को डांटते हुए बालूघाट बंद करा दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार की शाम को पिटाई से घायल सुदीश नाम के व्यक्ति को इलाज कप्तानगंज सीएचसी में कराया गया। उसके बाद घायल व्यक्ति ने महराजगंज के कोटिया गांव के छह लोगों के विरुद्ध रामकोला थाने में तहरीर दी। आरोप था कि एक व्यक्ति जबरन उठा ले गए और पिटाई की।
छोटी गंडक नदी में नाव से बालू ढोने वाले नाविकों का कहना था कि कोटिया गांव के कुछ लोग इस पार आकर कच्ची शराब बेचते हैं, जिससे दो दिन पूर्व यहां के युवकों का विवाद हो गया था। उस घटना को लेकर करीब चार घंटे तक बालू घाट बंद रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पगार मिश्रौली में छोटी गंडक नदी के बालू घाट का पट्टा है। वहां बालू खनन चल रहा था। नदी उस पार महराजगंज जिले का कोटिया गांव है। उस गांव के कुछ लोग कच्ची शराब नदी इस पार कुशीनगर की सीमा में आकर शराब बेेचते हैं।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भी कच्ची शराब बेची जा रही थी। तभी पगार मिश्रौली गांव के कुछ युवक पहुंचे और उन व्यक्तियों को पीटकर खदेड़ दिया।
आरोप है कि इससे नाराज कोटिया गांव के कुछ लोग शुक्रवार की शाम को समूह में बालू घाट पर पहुंचे और पगार मिश्रौली के ताड़ी टोला निवासी सुदीश यादव को मारते-पीटते हुए अपने साथ लेकर चले गए और पीटने के बाद उन्हें फेंक दिया।
जब इस बात की जानकारी पगार मिश्रौली गांव के लोगों को हुई तो वे डंडे लेकर घाट पर पहुंच गए और घायल सुदीश को अपने साथ ले आए। कप्तानगंज सीएचसी में उनका इलाज कराए।
उधर कोटिया गांव के लोग शनिवार की सुबह तकरीबन छह बजे फिर पहुंचे और नाव वालों को डांटते हुए बालूघाट बंद करा दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कमला यादव ने चौकी के सिपाही को भेजा।
उसके बाद सुदीश यादव ने रामकोला थाने पहुंचकर कोटिया के छह लोगों के विरुद्ध अपहरण और पिटाई करने की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि अभी चुनाव की ड्यूटी में हूं। आते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें