फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की मौत मामले में थाने पर हंगामा, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड की मौत मामले में थाने पर हंगामा, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस
शुक्रवार देर शाम हाटा से घर लौटते समय थरुआडीह के हादसे में हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। शुक्रवार शाम सात बजे हाटा थाने पर हुई एक पंचायत के बाद बाइक से घर लौट रहे होमगार्ड की रास्ते में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। साथ में रहे दो लोग भी घायल हो गए। बताया गया कि थरूआडीह गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई थी। शनिवार सुबह मृत होमगार्ड के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा कोतवाली के गांव घोरटप भिस्वा निवासी होमगार्ड रामाज्ञा यादव शुक्रवार को गांव के दो लोगों के बीच काफी दिनों से चल रहे एक मामले की पंचायत में हाटा कोतवाली आए थे। पंचायत के दौरान कहासुनी होने लगी और मामला बेनतीजा रहा। इसके बाद रामाज्ञा यादव गांव के ही ध्रुव चौहान और गोरख चौहान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरूआडीह गांव के पास एक अन्य बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें रामाज्ञा यादव, ध्रुव व गोरख गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया। रास्ते में ही होमगार्ड रामाज्ञा यादव की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। शनिवार की सुबह मृत होमगार्ड के परिवार के लोग और गांव की कुछ महिलाएं हाटा कोतवाली पहुंचीं और गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि मृतक रामाज्ञा के पुत्र नमन यादव की तहरीर पर गांव के ही पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें