फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई का हब बनेगा यूपी : जयंत

Sun, 13 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता व्यावसायिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्किल इंडिया के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास करना जरूरी है। इसके लिए आईटीआई को सशक्त ही नहीं पुनर्जीवित करना होगा। सरकार की तरफ से इसके लिए कठोर कदम भी उठाए जा रहे हैं। यूपी को आईटीआई कॉलेजों का हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वह जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के जिन प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों में सीटें नहीं भर रही थीं, उनके यहां युवाओं का कौशल विकास ठप था। लिहाजा प्राइवेट आईटीआई की साढ़े चार लाख सीटों को एक साथ खत्म किया गया। इससे राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 10 फीसदी सीटें बढ़ गईं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं में रोजगार पाने के लिए राजकीय आईटीआई कॉलेजों के लिए बहुत क्रेज है। इसलिए यूपी को आईटीआई कॉलेजों को हब बनाया जाएगा। कुशीनगर में पांच राजकीय आईटीआई काॅलेज हैं। जिसमें एक का काफी वृहद स्तर पर विकास करना है, क्योंकि अब देश के युवाओं में रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने की होड़ मची है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि आईटीआई सर्टिफिकेट धारक हर युवा को एक अच्छी नौकरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें