फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी-112 को मिली रफ्तार, 10 नए वाहन बेड़े में शामिल

Wed, 04 Feb 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में यूपी-112 आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस बेड़े में नए वाहन शामिल किए गए। एसपी केशव कुमार ने पुलिस लाइंस परिसर से नौ नए दोपहिया वाहन और एक बज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन नए वाहनों की तैनाती से आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पीआरवी की पहुंच पहले से अधिक तेज होगी। इससे आमजन को त्वरित और सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन जयन्त यादव, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी डायल-112 रवि राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यूपी-112 का मूल मंत्र त्वरित पुलिस आपके द्वार इन संसाधनों के साथ और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें