मेंहदावल। सांथा ब्लॉक अंतर्गत मुडिला कलां में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ। ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविंद जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के विचार और उनका संविधान ही देश की असली ताकत है। उनकी प्रतिमा हमें सदैव समानता, न्याय और शिक्षित बनने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर चेयरमैन बेलहर सुरेंद्र निषाद, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, प्रधान मुडिला कलां मो. इब्राहिम, इफ्तेखार अहमद, महेंद्र नाथ राय, मुबस्सीर आदि मौजूद रहे। संवाद