कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बेलवा रामजस के समीप रामकोला मार्ग पर रविवार की देर शाम को मनबढ़ बाइक सवार तीन एक युवक कार को क्षतिग्रस्त कर दिए। जिसमें सवार एक युवक चोटिल हो गया। वाहन स्वामी ने कसया थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
पडरौना तिलकनगर बलूचहा निवासी अमन कुमार मिश्र कसया नगर के शहीद अमीय नगर में किराए के मकान में रहते है। वह शाम को अहिरौली बाजार से अपनी कार से भतीजे को लेकर कसया जा रहे थे कि बेलवा गांव के समीप बाइक रोककर तीन युवक उनके कार पर ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार उनका भतीजा मनीष उपाध्याय (17) चोटिल हो गया। जब तक गाड़ी रोककर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तबतक वह फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।