फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ ने रोका पानी, तहसील पहुंचे गांव वाले

Wed, 15 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील में प्रदर्शन करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने बारिश के पानी निकासी नहीं होने से जलभराव हो गया है। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम तमकुहीराज को ज्ञापन लोगों ने सौंपा। आरोप है कि गांव का एक मनबढ़ के बारिश का पानी रोक दिया है। एसडीएम ने टीम बना शीघ्र समस्या के निस्तारण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी विजय कुमार खरवार, तुलसी, पतरु, विपिन चौहान, डोम चौहान, दिनेश गुप्ता आदि के मुताबिक बीते तीन अक्टूबर को आए तेज आंधी व बारिश के कारण समूचा इलाका परेशान रहा।
विज्ञापन

हर गांव में जल निकासी के माध्यमों से धीरे-धीरे बरसात का पानी निकल गया, लेकिन हमारे गांव में मौजूद जल निकासी के लिए बने पुल के प्रवेश द्वार को गांव के ही एक मनबढ़ ने मिट्टी से डाल कर बंद कर दिया है। इसके कारण लोगों के घरों में घुसा बरसात का पानी निकल नहीं पाया।
समस्या के समाधान के लिए तमकुहीराज पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने बिना राजस्व टीम के मदद से इंकार कर दिया। इसके बाद पांच अक्टूबर को हल्का लेखपाल के माध्यम से तहसीलदार को पत्रक सौप जल निकासी के समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

तहसीलदार तमकुहीराज के निर्देश के बावजूद जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके कारण कई घरों में बरसात का पानी भरा हुआ है इसके कारण बीस एकड़ से अधिक फ़सल नुकसान होने के कगार पर है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए पांच अक्टूबर से नियमित तहसील और थाने का चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका। घरों में इकट्ठा हुए बरसात के गंदे पानी के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा भी सता रहा है। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें