बनकटा बाजार। कोइलसवा बुर्जुग स्थित सामुदायिक शौचालय में बुधवार की रात गांव के अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। सामुदायिक शौचालय में व्यापक क्षति हुई है।
ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग के मिनी स्टेडियम के पास वर्ष 2019-20 सामुदायिक शौचालय बना है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गांव के सामुदायिक शौचालय पहुंचे तो वहां वहां खिड़कियों और दरवाजे पर लगे कांच क्षतिग्रस्त मिले। आठ सेट पानी की टोटी, पानी टंकी, बिजली के तार, बोर्ड, टाइल्स आदि भी क्षतिग्रस्त मिली। शौचालय में लगा मोटर भी गायब था। ग्राम विकास अधिकारी पवन गुप्ता ने बताया कि गांव के अराजक तत्व कई बार सामुदायिक शौचालय को क्षति पहुंचाए हैं। इस संंबंध में पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।