फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ियों में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख

Fri, 15 Dec 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग के मलीन बस्ती में बुधवार की रात करीब नौ बजे दो रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखा अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

कोइलसवा बुजुर्ग के मुसहर टोला निवासी राधेश्याम मंडल की झोपड़ी में बुधवार की रात करीब नौ बजे आग लग गई। अभी परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप लेकर पड़ोस के बबलू मंडल की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन इन दोनों झोपड़ियाें में रखा अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल पीयूषधर द्विवेदी ने आगलगी से हुई क्षति का आकलन कर अहेतुक सहायता के लिए रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें