फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की एकता से ही समाधान

Wed, 28 Sep 2016 11:11 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
‌कायऱ्क्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कोटवा बाजार। अथक प्रयास के बाद भी प्राथमिक शिक्षक समस्याओं से जूझ रहे हैं। संगठन की मजबूती के चलते कुछ समस्याओं का निदान निकला है, लेकिन अभी कुछ मामलों में और प्रयास की जरूरत है। शिक्षकों की एकता से ही पेंशन समेत सभी समस्याओं का निदान होगा। ये बातें बुधवार को जूनियर हाईस्कूल नौरंगिया के परिसर में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अधिवेशन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहीं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ ही वर्षों में प्राथमिक शिक्षकों की स्थिति में आया सुधार मजबूत संगठन की देन है। आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास चलता रहेगा। पुरानी पेंशन योजना के लिए संगठन अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। परंतु सफलता तभी मिलेगी जब संगठन मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष सुधाकर शरण पांडेय ने कहा कि शिक्षकों को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने का प्रयास करते रहना होगा। कार्यक्रम में इद्रीश अंसारी, शारदा प्रसाद, रमाकांत, अनीश अंसारी सहित कुल 35 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम को डॉ. संजयन त्रिपाठी, जबर सिंह, शिवशंकर पाण्डेय, लल्लन मिश्रा, संजय सिंह, अजय तिवारी, अखिलेश यादव, विजय यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनूप सिंह, सत्यजीत द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी सुमन, प्रज्ञा राय, संजय यादव, सुप्रिया त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव मुहम्मद तारिक, मांडवी सिंह, गोपाल चौहान, रामपवेश, भगवंत सिंह, राजीव नयन द्विवेदी समेत तमाम शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें