फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानव श्रृखंला बनाकर मनाया जाएगा एकता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जंयती पर भाजपा की तरफ से यूनिटी मार्च अभियान के तहत शहर के बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक से मानव श्रृंखला का आयोजन होगा। इसके बाद तिरंगा के साथ एकता मार्च का आयोजन होगा।
विज्ञापन

यह बातें सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर की सुबह 9.00 बजे से एकता मार्च व तिरंगा रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर में भ्रमण करते हुए रामधाम विशुनपुरा, जंगल गायघाट होते हुए जंगल कुरमौल स्थित पंचायत भवन पहुंचेगी, जहां जनसभा होगा। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि शामिल होंगे।
इस दौरान विधानसभा संयोजक रितिक सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष पडरौना भूनेश्वार मणि त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, मीडिया प्रभारी महेश रौनियार, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें