फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अघोषित बिजली कटौती से सांसत, लोगों में नाराजगी

Fri, 24 Apr 2026 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। बिजली उपकेंद्र रामपुर कोटवा से छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे इस भीषण गर्मी से उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए सबसे अधिक कष्टदायी साबित हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रामपुर कोटवा से करीब 200 गांव के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। बिजली केंद्रों विद्युत आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं रह गया है। हालत यह है कि 24 घंटे उपभोक्ताओं को छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। क्षेत्र के नौरंगिया, नेबुआ, परसौनी, सिरसिया खुर्द, बसंतपुर, जई छपरा, रामपुर खुर्द, नंदन छपरा, हरपुर, ढोलहा, खजुरी, सेखुई, मेहदिया, सेमरा, रामपुर बांगर, सिसवनिया, बेलवा, बलुअही, देवतहा बाली, रायपुर भैसही, मडार विंदवलिया, सिरसिया, बिहारी छपरा आदि गांव में बीते एक सप्ताह से छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिली। क्षेत्र के सुशील तिवारी, अतुल तिवारी, रामनिवास तिवारी, संजय गुप्ता, नागेंद्र, राज गौतम, लकामुद्दीन, रुदल, मोती मद्धेशिया, योगेंद्र तिवारी, महेश्वर दूबे, टुन्ना पांडेय, रविंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, छेदी पांडेय, प्रदीप सिंह, रुदल जायसवाल, पुरेंद्र, रविंद्र कुशवाहा, छोटेलाल यादव, रोहित, मार्कंडेय, चंदन, विकास राणा आदि ने बताया कि विभागीय जिम्मेवारों के उदासीनता से जरा सा हवा, हल्की बारिश, फॉल्ट की समस्या दिखाकर बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति नियमानुसार नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया पछुआ हवा के चलते फीडर में दिक्कत आ जा रही। इसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें