फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसा ट्रैक्टर, दंपती घायल

Sat, 11 Mar 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डुभा गांव में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस गया। इससे झोपड़ी में मौजूद दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

डुभा गांव के निवासी विंध्याचल कुशवाहा और उनकी पत्नी शनिवार को दोपहर में खेत से काम करके लौटने के बाद अपनी झोपड़ी में आराम कर रहे थे। उसी दौरान उधर से गुजर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोग दंपती को तमकुहीराज स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर उसी गांव के एक व्यक्ति का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें