फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना के बाद मारपीट, पुलिस को मिली लूट की सूचना

Sat, 11 Mar 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के समीप बीते बृहस्पतिवार की देर शाम हुई लूट की घटना जांच में फर्जी निकली। पुलिस के अनुसार, मार्ग दुर्घटना होने के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई थी। बाद में किसी ने लूट की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार देर शाम नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि दुबौली गांव के समीप बदमाशों ने बाइक सहित नकदी लूट ली है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच मामले के जांच में जुट गए। जांच में लूट जैसी कोई घटना नहीं सामने आई। वहां ठेला व बाइक के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। इसमें दो युवक घायल गए थे। इसी पर बाइक चालक और रिक्शा ठेले वाले के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गए थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला मारपीट का निकला था। दोनों चालकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। मौके पर छोड़ी गई बाइक और बाइक रिक्शा को उनके मालिक को सौंप दिया गया है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें