फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लकड़ी के बोटा से टकराए अनियंत्रित बाइक सवार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे डुमरी गांव के मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे लकड़ी के बोटे से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंचे उनके एक रिश्तेदार उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन


देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चरगावां बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णु वर्मा अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय त्रिपुरारी वर्मा के साथ शादी का कार्ड बांटने अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में आए थे। कार्ड बांटकर दोनों घर लौट रहे थे। अभी वे डुमरी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे लकड़ी के बोटे से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे विष्णु वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे उनके चचेरे भाई त्रिपुरारी को हल्की चोटें आईं।

त्रिपुरारी की सूचना पर पहुंचे भैंसही बाजार निवासी उनके एक रिश्तेदार दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां विष्णु का इलाज चल रहा है, जबकि त्रिपुरारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें