फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित ई-रिक्शा धान की खेत में पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पिपरा कनक परसौनी खुर्द मार्ग पर स्थित चैनपट्टी गांव के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क के बगल में स्थित धान की खेत में पलट गई। इसमे चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौजूद गांव के लोगों ने घायल चालक को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा गांव निवासी अजीमुलहक रोज की भांति अपनी ई-रिक्शा लेकर सोमवार की शाम पिपरा कनक चौराहे पर सवारी उतार कर घर जाने के लिए चैनपट्टी गांव के समीप पहुंचे थे कि तभी अचानक उनकी रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे धान के खेत में पलट गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर रिक्शा को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। अजीमुलहक गंभीर चोट लगी थी। उसे फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें