छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा-नेबुआ हाईवे पर स्थित आंबेडकर वार्ड के सामने शनिवार को शाम एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी तुर्कहा भेजा।
जानकारी के अनुसार, पनियहवा से नेबुआ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर कर गड्ढे में जा गिरी। कार की गिरते ही आसपास के लोग कार में सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े। कुछ लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों खड्डा कस्बा निवासी निवासी जितेंद्र जायसवाल 34 वर्ष व अनूप कुमार 28 वर्ष को एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भेजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर परिजनों के साथ घर भेज दिया।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार